हालात

दिल्ली आतंकी ब्लास्ट: उमर का सहयोगी आमिर उगलेगा कई बड़े राज! कोर्ट ने 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा

एनआईए ने आमिर को अदालत में पेश कर उसकी कस्टडी की मांग की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने एजेंसी को 10 दिन की हिरासत दे दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली की एक अदालत ने लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में आरोपी ड्राइवर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उर नबी के सहयोगी आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। आमिर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

सोमवार को एनआईए ने आमिर को अदालत में पेश कर उसकी कस्टडी की माँग की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने एजेंसी को 10 दिन की हिरासत दे दी। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आमिर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता है, जिससे जांच की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी।

आमिर ने उमर उर नबी के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी

आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर स्थित संबूरा का निवासी है। खबरों के मुताबिक, एनआईए की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आमिर ने उमर उर नबी के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। बयान के अनुसार, “आमिर धमाके में इस्तेमाल की गई कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था।”

कार ब्लास्ट की जांच के लिए एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके दौरान आमिर की गिरफ्तारी एजेंसी के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

कार धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई

गौरतलब है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए इस कार धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह घटना उस समय सामने आई जब फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें डॉक्टर मुजम्मिल, शाहीन समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उमर उर नबी का फरीदाबाद मॉड्यूल से कनेक्शन उजागर होने के बाद सरकार ने इस धमाके को आतंकी हमला घोषित किया और जांच एनआईए को सौंप दी। एजेंसी अब तक 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है और अन्य संदिग्धों पर कार्रवाई जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे