हालात

दिल्ली: केजरीवाल कैबिनेट के ये दो मंत्री संभालेंगे 28 विभाग, जानें किसे मिला सिसोदिया का पसंदीदा विभाग?

गहलोत और आनंद को नई जिम्मेदारी मिलने से दोनों मंत्रियों के पास अब 14-14 विभाग होंगे। गहलोत पहले से ही छह विभागों को संभाल रहे थे, जिनमें कानून, न्याय और विधायी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व और महिला एवं बाल विकास शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली कैबिनेट से मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने तक उनके विभाग दो कैबिनेट सहयोगियों कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को सौंपने का फैसला किया है। सिसोदिया जिन 18 विभागों का नेतृत्व कर रहे थे, उनमें वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष दस विभागों की जिम्मेदारी आनंद को सौंपी गई है।

गहलोत और आनंद को नई जिम्मेदारी मिलने से दोनों मंत्रियों के पास अब 14-14 विभाग होंगे। गहलोत पहले से ही छह विभागों को संभाल रहे थे, जिनमें कानून, न्याय और विधायी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व और महिला एवं बाल विकास शामिल हैं।

जबकि राजकुमार आनंद चार विभागों- गुरुद्वारा चुनाव, एससी-एसटी, समाज कल्याण और सहकारिता के मंत्री थे। गोपाल राय तीन विभागों - विकास, सामान्य प्रशासन विभाग और पर्यावरण, वन और वन्य जीवन को संभालते हैं। इमरान हुसैन के पास दो विभागों-खाद्य आपूर्ति और चुनाव की जिम्मेदारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म