हालात

दिल्ली जल संकट: भूख हड़ताल पर बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, एलएनजेपी अस्पताल में कराया भर्ती

पार्टी ने कहा, ‘‘जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका शुगर स्तर गिरकर आधी रात को 43 और देर रात तीन बजे 36 रह गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।’’

फोटो PTI
फोटो PTI Ravi Choudhary

दिल्ली के लिए जल छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी।

‘आप’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मंत्री को लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

पार्टी ने कहा, ‘‘जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी। उनका शुगर स्तर गिरकर आधी रात को 43 और देर रात तीन बजे 36 रह गया जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।’’

उसने कहा, ‘‘पिछले पांच दिन से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और वह दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े जाने की हरियाणा सरकार से मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।’’ आतिशी ने 21 जून ने अनशन शुरू किया गया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा