
देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत हुई है। दिल्ली में नए साल के पहले दिन रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा है पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
Published: undefined
आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया है। आईएमडी ने कहा कि पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का भी प्रकोप जारी है।
Published: undefined
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रहने की संभावना है।
Published: undefined
वहीं, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान के उत्तरी भागों में 1 से 3 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 1 से 4 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined