हालात

दिल्ली को अभी वैक्सीन मिलने की कोई उम्मीद नहीं, लॉकडाउन से काबू में आ रहा है कोरोना : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिली है। वहीं केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को अभी वैक्सीन मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को लिखा गया है।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा है कि अभी दिल्ली को केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उन्होंने पत्र लिखा है। साथ ही, दिल्ली सरकार ने वैक्सीन निर्माता दोनों कंपनियों को भी वैक्सीन आपूर्ति के लिए लिखा हुआ है। '' कंपनियों से कहा गया है कि आप हमें वैक्सीन दीजिए, लेकिन अभी वैक्सीन के आने की कोई उम्मीद नहीं है।'' ब्लैक फंगस बीमारी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी ऐहतियात बरतने की जरूरत है, दिल्ली सरकार वो सारे ऐहतियात बरतेगी।

Published: undefined

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीटीबी अस्पताल का दौरा कर कोविड मरीजों की रिश्तेदारों से बात कराने के लिए शुरू की गई वीडियो कॉलिंग सुविधा का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा '' अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज अगर अपने परिवार और रिश्तेदारों से बात करना चाहते हैं, तो हम उनकी वीडियो कॉलिंग के जरिए उनके परिजनों और रिश्तेदारों से बात कराते हैं।'' सीएम ने कहा '' हम समझ सकते हैं कि इस वक्त जो मरीज हैं, उन्हें अगर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक ताकत मिलती है, तो उनके स्वास्थ्य में बहुत तेजी सुधार आता है। एक तरह मरीज के रिश्तेदार बहुत चिंता में होते हैं कि उनके मरीज के साथ क्या चल रहा है । दूसरी तरफ, मरीज भी अपने रिश्तेदारों के साथ बात करना चाहते हैं। ''

सीएम ने कहा '' मरीजों और उनके रिश्तेदारों की आपस में बात कराने के लिए यह सेवा हमने शुरू की थी, जिसमें कुछ बाधाएं आ गई थीं। मुझे इसकी कुछ शिकायतें मिली थी। अब वह शिकायतें ठीक कर ली गई हैं।''

Published: undefined

केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। इसलिए दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन बढ़ाया गया है। लॉकडाउन 17 मई की बजाय अब 24 मई की सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा और पिछले सप्ताह की तरह ही सख्ती रहेगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर 11 से घटकर 10 फीसद हो गई है और अगले सप्ताह तक और सुधार की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में लगभग 6,500 केस आए हैं, जबकि संक्रमण दर एक फीसद और कम हो गई है। अब दिल्ली में संक्रमण दर अब 10 फीसद के करीब आ गई है, जो शनिवार को 11 फीसद थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined