हालात

दिल्ली: अभी भी उफान पर यमुना, 150 साल पुराना लोहे का पुल बंद, 27 ट्रेनें रद्द, 7 का रूट डायवर्ट

हरियाणा के हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जारहा है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से करीब आधा मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए पुराने यमुना पुल को बंद कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, पुराना लोहा पुल बंद होने से रेल सेवाएं प्रभावित  

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से रविवार शाम 1.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने और दिल्ली में देर रात हुई बारिश की वजह से यमुना उफान पर है। यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, पलवल और मथुरा को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर रविवार शाम खतरे के निशान को पार कर 205.53 मीटर तक पहुंच गया। रेलवे ने सोमवार को एहतियातन 150 साल पुराने यमुना ब्रिज (लोहा पुल) पर रेल यातायात को बंद कर दिया गया। इससे करीब 27 ट्रेनें रद्द हो गईं और 7 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया।

लगातर बढ़ते पानी के कारण दिल्‍ली में यमुना से सटे नीचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना का जलस्‍तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने 43 नौका भी यमुना नदी के किनारे तैनात कर दी हैं।

नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी यह बड़ी आफत बनकर सामने आई है। यहां झुग्गियों में रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिसके कारण उन्‍हें जगह खाली करनी पड़ी है और वे सड़कों पर आ गए हैं। यमुना किनारे झुग्‍गी में रहने वाले लोगों ने कहा, “पानी हमारे घरों में घुस गया। अब हम सड़क पर हैं। लेकिन यहां हमारे लिए खाने-पीने या रहने की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। रैन बसेरा भरे पड़े हैं, वहां जगह नहीं है।”

बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इन नंबरों पर 011-22428773, 011-22051234, 011-22501668 पर कॉल की जा सकती है। डिजास्टर हेल्पलाइन 1077 पर भी कॉल की जा सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jul 2018, 11:04 AM IST

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी