हालात

दिल्ली: रामलीला मंच पर करंट लगने से युवक की मौत, एलईडी पैनल की मरम्मत करते वक्त हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस

शाहदरा निवासी वीरू रविवार शाम आनंद विहार इलाके में कड़कड़डूमा न्यायालय परिसर के पास सीबीडी ग्राउंड में आयोजित रामलीला के दौरान पैनल की मरम्मत कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

पूर्वी दिल्ली में रामलीला के दौरान एलईडी पैनल की मरम्मत करते समय 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाहदरा निवासी वीरू रविवार शाम आनंद विहार इलाके में कड़कड़डूमा न्यायालय परिसर के पास सीबीडी ग्राउंड में आयोजित रामलीला के दौरान पैनल की मरम्मत कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

Published: undefined

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और वीरू को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

रामलीला समिति के सदस्य श्वेत गोयल ने बताया कि वीरू उस विक्रेता के अधीन काम करता था, जिसने एलईडी पैनल लगाया था।

गोयल ने कहा, ‘‘काम करते समय उसने गलती से किसी अन्य तार को छू लिया, जिससे उसे करंट लग गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined