हालात

दिल्ली: CJI पर टिप्पणी को लेकर यूथ कांग्रेस का BJP सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के खिलाफ विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दुबे के आवास की तरफ बढ़ने की तैयारी में थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, "बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय पर दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा प्रहार है।"

Published: undefined

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि न्यायपालिका पर इस प्रकार के हमले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि दुबे को संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कुलदीप सेंगर की सज़ा सस्पेंड होने पर पीड़िता ने जताई चिंता, बताया परिवार की जान को खतरा

  • ,
  • श्रमिक संगठनों का हल्ला बोल, श्रम संहिताओं, शांति विधेयक, VB-G RAM G के खिलाफ फरवरी में करेंगे हड़ताल

  • ,
  • ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, साहित्य जगत में गूंजने वाली धीमी आवाज खामोश

  • ,
  • खेल: इंग्लैंड के क्रिकेटरों की शराब पीने की लत की होगी जांच और दीप्ति ICC रैंकिंग में पहली बार शीर्ष T20 गेंदबाज बनीं

  • ,
  • 'मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, अघोषित आपातकाल जैसे हालात', जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को घेरा