हालात

Delhi Mundka Fire: फैक्ट्री मालिक हरीश और वरुण गोयल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। कल शाम के मुंडका के कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभी तक 2 शवों की पहचान हो पाई है जबकि बाकी 25 लोगों की शिनाख्त अभी बाकी है। वहीं इस कमर्शियल बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा की तलाश की जा रही है।

Published: undefined

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका इलाके में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इमारत का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "इमारत से अब तक 27 शव निकाले जा चुके हैं।" वहीं पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, "50 से अधिक कर्मचारियों और श्रमिकों को कथित तौर पर निकाला गया है, जबकि बचाव दल अब तक 27 शवों को बरामद कर चुके हैं। कई लोग घायल हुए हैं।"

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें शाम चार बजे घटना की सूचना मिली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में पिलर नंबर 544 के पास स्थित एक इमारत से, जिसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। घटनास्थल से जारी दृश्यों के अनुसार, बदकिस्मत तीन मंजिला इमारत से काला धुआं निकलता देखा। दमकलकर्मियों ने आग पर पानी का छिड़काव करने के लिए अधिकतम संभव ऊंचाई तक पहुंचने के लिए दमकल की सीढ़ी का इस्तेमाल किया।

Published: undefined

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि यह तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत थी, जिसका इस्तेमाल कंपनियों को कार्यालय की जगह मुहैया कराने के लिए किया जाता था। आग सबसे पहले इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जिसमें एक सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान