हालात

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM केजरीवाल को जारी किया नया समन, ED के सामने 16 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को ईडी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की दूसरी शिकायत पर नया समन जारी किया है, क्योंकि उन्होंने कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व में जारी किए गए समन का पालन नहीं किया था। कोर्ट ने उन्हें 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नया समन जारी करने पर दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "इससे स्पष्ट होता है कि ईडी की जल्दबाजी केवल राजनीतिक कारणों से है। जब कोर्ट ने पहले ही 16 मार्च की तारीख मुख्यमंत्री की अनुरोध के अनुसार, निर्धारित कर दी थी, तो उससे पहले समन भेजने की क्या आवश्यकता है? समनों पर कोर्ट में जानें की क्या जरूरत है? हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और उनके द्वारा बताई गई 16 मार्च की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। ईडी बार-बार समन जारी कर रहा है और निराशा में कोर्ट में जा रहा है। हम मानते हैं कि अगर ईडी को केवल उनके सवालों के जवाब चाहिए, तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बेहतर तरीका कोई नहीं है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Mar 2024, 10:44 AM IST

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट