हालात

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के कैथेड्रल हार्ट चर्च को किया गया बंद, कोविड की आशंका में लिया गया फैसला

कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए क्रिसमस को लेकर चर्च ज्यादा सतर्क हो गए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में भी आज यानी 24 और 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में आम लोगों की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच सरकार ने पहले ही क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर बैन लगाये हैं। अब इसका असर भी दिखने लगा है। सरकार के आदेश के बाद से दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को बंद कर दिया गया है। प्रभु यीशु के आगमन के लिए चर्च के मुख्य द्वार से लेकर चर्च के भीतर तक सजावट की जा रही है। लेकिन चर्च प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण और नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कई ऐतिहाती कदम उठाए गए हैं। आपको बता दें, कनॉट प्लेस स्थित इस चर्च में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।

कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए क्रिसमस को लेकर चर्च ज्यादा सतर्क हो गए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में भी आज यानी 24 और 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में आम लोगों की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है, केवल चर्च से जुड़े सदस्य ही क्रिसमस पर होने वाली प्रार्थना सभाओं में शामिल हो पाएंगे, लेकिन इसके लिए भी उन्हें पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके बाद उन्हें एंट्री दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’