हालात

दिल्ली-बिहार समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो, जानें कब से मिलेगी राहत

दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवा शीत लहर का दिन दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह पिछले एक दशक में दिल्ली की जनवरी की सबसे लंबी शीत लहर है। राजधानी में पिछली बार जनवरी 2013 में इसी तरह की शीतलहर दर्ज की गई थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल है। वहीं शीतलहर के साथ ही घना कोहरा लोगों पर कहर बरपा रहा है। देश के कई हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और राजस्थान, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले दो दिन में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। आज के मौसम की बात करें तो सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की चादर देखने को मिली।

कई स्थानों पर दृश्यता गिरकर शून्य हुई

सोमवार को आगरा, लखनऊ, बठिंडा समेत कई स्थानों पर दृश्यता गिरकर शून्य रह गई। दिल्ली के सफदरजंग व रिज में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे ने रेल परिचालन व्यवस्था को पटरी से ही उतार दिया है।

राजधानी में लगातार पांचवा दिन शीतलहर

दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवा शीत लहर का दिन दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह पिछले एक दशक में दिल्ली की जनवरी की सबसे लंबी शीत लहर है। राजधानी में पिछली बार जनवरी 2013 में इसी तरह की शीतलहर दर्ज की गई थी।

ठंड से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। पूर्वानुमान विशेषज्ञों के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी की रात से आएगा, जिसके बाद मौसम बदलेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच हवा की दिशा बदलेगी तो ठिठुरन भरी ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 36 ट्रेनें लेट चल रही हैं। बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे लेट चल रही है। जबकि मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 6 घंटे 15 मिनट लेट चल रही है। वहीं कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े चार घंटे लेट चल रही है।

एक यात्री ने बताया, "हमारी ट्रेन का असल समय 5:50 था लेकिन अब 7:20 दिखा रहा है।" एक अन्य यात्री ने बताया, "हम गोरखपुर जा रहे हैं। हमारी ट्रेन कोहरे की वजह से 9 घंटा देर से चल रही है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान

  • ,
  • बंगाल: सिदुली कोलियरी खदान में तेज धमाके के बाद अचानक घुसा पानी, बाल-बाल बची जान, मची अफरातफरी

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस