हालात

तेल की कीमतों से देश की जनता को राहत नहीं! विदेशों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में नहीं घट रहे पेट्रोल के दाम

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता को महंगाई ने जीन दूभर कर रखा है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद मंगलवार को देश में पेट्रोल के दाम कोई कोई गिरावट नहीं आई। लगातार 24वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 25वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।

Published: 10 Aug 2021, 12:41 PM IST

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।

Published: 10 Aug 2021, 12:41 PM IST

इस हफ्ते के पहले दिन भी ब्रेंट क्रूड जहां 69 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया तो डब्ल्यूटीआई क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Published: 10 Aug 2021, 12:41 PM IST

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम:

शहर का नाम- पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली- 101.84 89.87

मुंबई- 107.83 97.45

चेन्नई- 102.49 94.39

कोलकाता- 102.08 93.02

Published: 10 Aug 2021, 12:41 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 10 Aug 2021, 12:41 PM IST