हालात

हिमाचल के मंडी में फिर तबाही, भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, 2 बचाए गए, राहत अभियान जारी

निहरी में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को बचा लिया गया। घटना के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे।

निहरी में भूस्खलन के बाद की तस्वीर
निहरी में भूस्खलन के बाद की तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में बीती रात हुई भारी बारिश से भीषण तबाही मची है। भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को बचा लिया गया। घटना के समय मकान में पांच लोग मौजूद थे। घटना की पुष्टि मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने की है।

Published: undefined

राहत कार्य जारी

भूस्खलन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे को हटाने का काम जारी है।

Published: undefined

बारिश की मार और अन्य इलाके भी प्रभावित

नीहरी के अलावा, भारी बारिश ने मंडी के धरमपुर क्षेत्र में भी कहर बरपाया है। यहां बादल फटने के बाद सोन खड्ड नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा और वहां का बस स्टैंड जलमग्न हो गया। कई वाहन बह गए। अन्य जगहों पर भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Published: undefined

मौसम विभाग का अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मंडी समेत कई जिलों में भारी और मध्यम बारिश हुई है। आगे मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद