हालात

मुंबई में आफत की बारिश: जगह-जगह जलभराव, विक्रोली में भूस्खलन, 2 की मौत, 2 घायल

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह से ही आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कुर्ला, सायन, चेंबूर और विक्रोली समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश की तीव्रता को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इस बीच विक्रोली (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट इलाके में देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। बीएमसी (BMC) और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह से ही आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात