हालात

पीएम मोदी के गुजरात में परेशान किसान ने की खुदकुशी, खराब फसल और आर्थिक तंगी के सामने हारा

देश में कभी खराब फसल तो कभी फसलों की उचित कीमत नहीं मिलने से होने वाली आर्थिक तंगी के कारण हर साल सैकड़ों किसान आत्महत्या करते हैं। लेकिन पीएम मोदी के राज्य में एक किसान द्वारा ऐसा कदम उठाने पर कई सवाल खड़े होते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने तंग आकर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के जूनागढ़ जिले में किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने कहा कि, किसान शिवराज धंधल आर्थिक तंगी और सामाजिक मुद्दों के कारण डिप्रेशन से पीड़ित थे।

मेंडर्दा पुलिस सब इंस्पेक्टर के एम मोरी ने कहा कि किसान शिवराज धंधल सोमवार सुबह से लापता था। मोरी ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों ने पूरे दिन उसकी तलाश की और शाम 4 बजे के आसपास उन्हें उसकी चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की और उसका शव कुएं से निकाला गया।

फिलहाल शिवराज धंधल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसआई मोरी ने कहा कि उनकी मौत का प्राथमिक कारण डूबना था। मृतक के भाई प्रद्युम्न ने पुलिस को बताया कि शिवराज पिछले कुछ वर्षों से कठिन दौर से गुजर रहा था, दंपत्ति को कोई संतान नहीं थी और पिछले दो-तीन वर्षों से फसल खराब होने और नुकसान के कारण आर्थिक तंगी झेल रहा था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इन सभी समस्याओं ने ही उन्हें मौत जैसा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। हालांकि, किसी किसान द्वारा आत्महत्या करने का देश में यह कोई पहला मामला नहीं है। खराब फसल तो कभी फसलों की उचित कीमत नहीं मिलने से होने वाली आर्थिक तंगी के कारण हर साल सैकड़ों किसान आत्महत्या करते हैं। लेकिन पीएम मोदी के राज्य में एक किसान द्वारा ऐसा कदम उठाने पर कई सवाल खड़े होते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें