हालात

कोरोना के मोर्चे पर परेशान करने वाली खबर! टीकाकरण के बाद भी लोग हो रहे संक्रमित, आंकड़े दे रहे गवाही

इन्साकॉग ने एक रिपोर्ट में ब्रिटेन का हवाला देते हुए कहा कि 6.7 करोड़ की आबादी वाले देश में अब तक 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और यहां 1.20 लाख लोग वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

देश में कोरोना का कहर जारी है। लेकिन सबसे चिंता वाली बात यह है कि टीकाकरण के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। इन्साकॉग ने बुलेटिन जारी करते हुए डेल्टा वैरिएंट पर चिंता जताई है। अब तक 72 हजार से अधिक सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें 20 हजार से ज्यादा सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिल चुका है।  

रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 72931 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है, जिनमें से 30230 में कोरोना के गंभीर वैरिएंट मिल चुके हैं। इनमें सबसे 20324 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट निकले हैं। डेल्टा से ही निकले कप्पा और डेल्टा-15407 सैंपल में मिले है। इनके अलावा 4218 में एल्फा, 218 में बीटा और दो सैंपल में गामा वैरिएंट मिला है।

इन्साकॉग ने एक रिपोर्ट में ब्रिटेन का हवाला देते हुए कहा कि 6.7 करोड़ की आबादी वाले देश में अब तक 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और यहां 1.20 लाख लोग वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति