हालात

दिवाली: दिल्ली में बैन के बावजूद पटाखे बेचने वाले 10 गिरफ्तार, पटाखा जलाते हुए 21 गिरफ्तार, 32 लोग नामजद

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, "पटाखे बेचते 10 लोग, जबकि जलाते 21 लोग गिरफ्तार किए गए। इस सिलसिले में अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के दिन प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बचने के जुर्म में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और शनिवार से लेकर अब तक 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कुल 3,408 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, "पटाखे बेचते 10 लोग, जबकि जलाते 21 लोग गिरफ्तार किए गए। इस सिलसिले में अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं।"

दिल्ली पुलिस ने पटाखे बेचने के आरोप में बुधवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया था और 12 मामले दर्ज किये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने पटाखों पर सात नवंबर से 30 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें हरित पटाखे भी शामिल थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'