हालात

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्दारमैया के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2013 से 2018 और 2023 से 2026 तक उनके कार्यकाल को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेंगे।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ फोटोः सोशल मीडिया

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज बेंगलुरू में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया। बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने किया। इसके बाद बैठक में सभी ने एकमत से शिवकुमार के नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया।अब 3 जून को डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को विधान सौध में हुई, जिसमें शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुना गया। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, संचार महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में यह बैठक हुई। दोनों नेता बैठक के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचे।

Published: undefined

सीएलपी की बैठक में शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने के साथ ही उनके कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शिवकुमार तीन जून को लोक भवन के ग्लास हाउस में एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया था।

बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्दारमैया के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया। पार्टी ने कहा कि कर्नाटक की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2013 से 2018 और 2023 से 2026 तक उनके कार्यकाल को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेंगे, साथ ही विपक्ष के नेता के रूप में उनकी सेवाओं को भी सराहा जाएगा।

Published: undefined

कांग्रेस विधायक दल ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति सिद्दारमैया की प्रतिबद्धता, उनका प्रशासनिक नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण और पार्टी नेतृत्व में उनकी अटूट आस्था प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस संगठन और सरकार आगे भी इन्हीं मूल्यों और आदर्शों के मार्गदर्शन में काम करती रहेगी।

विधायक दल ने सिद्दारमैया के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी पार्टी और सरकार को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक के लोगों की सेवा, सभी क्षेत्रों में परिवर्तनकारी विकास और कन्नड़वासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के अपने मिशन को सिद्धारमैया के अनुभव और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ाएगी।

Published: undefined

बता दें कि यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से पहले पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त आपात प्रेस वार्ता में केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जी. सी. चंद्रशेखर ने कहा था कि तीन जून को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे और पार्टी ने समारोह को सादगीपूर्ण रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने का निर्णय लिया है।

Published: undefined