हालात

कोरोना काल में दिल्ली पर दोहरी मार, सांस लेना हुआ मुश्किल! बेहद खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

दिल्ली की हवा फिर जहरीली होने लगी है। दिन प्रतिदिन राजधानी में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज दिल्ली के कई इलाकों में खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना काल में दिल्ली के लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से खराब हो गया है। प्रदूषण पर नजर रखने वाली ऐप सफर के मुताबिक, सुबह के वक्त दिल्ली में पीएम 2.5 का लेवल 215 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। इसकी वजह से दिल्ली में इंडिया गेट के पास राजपथ पर सड़क पर हल्की धुंध भी नजर आ रही है।

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से इंडिया गेट पर मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को काफी दिक्कत हो रही। एक व्यक्ति ने बताया, “लॉकडाउन के समय प्रदूषण बिल्कुल नहीं था लेकिन अब प्रदूषण काफी बढ़ रहा है तो हमें मास्क के साथ-साथ सांस लेने में और दिक्कत हो रही है।”

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के डाटा के अनुसार, आईटीओ,पटपड़गंज, आरके पुरम और रोहिणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर है। आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 पर, पटपड़गंज में 228 पर, आरके पुरम में 235 पर और रोहिणी में 246 पर है।

बताते चलें कि शून्य से 50 तक के वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 तक को 'संतोषजनक', 101 से 200 तक को 'सामान्य', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 तक को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'