हालात

उत्तराखंड के तीन बड़े मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड, युवतियों के छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश पर लगी रोक

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर और दूसरा पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर और तीसरा देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये तीनों मंदिर महानिवार्णी अखाड़े के आधीन आते हैं।

उत्तराखंड के तीन बड़े मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड
उत्तराखंड के तीन बड़े मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड फोटोः IANS

देवभूमि उत्तराखंड के तीन बड़े मंदिरों में महिलाओं और युवतियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इन तीनों मंदिरों में महिलाओं और युवतियों के छोटे कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन की तरफ से अपील की गई है कि महिलाएं मर्यादित ड्रेस कोड में ही मंदिर में आएं।

दरअसल, हरिद्वार के दक्ष, पौड़ी के नीलकंठ और देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये तीनों मंदिर महानिवार्णी अखाड़े के आधीन आते हैं। पहला मंदिर हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर और दूसरा पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव का मंदिर है। वहीं तीसरा मंदिर देहरादून में स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर है।

महानिवार्णी अखाड़े की तरफ से महिलाओं और युवतियों के अपील की गई है कि अगर वो मंदिर में पूजा पाठ के लिए आ रही हैं, तो भारतीय सभ्यता के अनुसार कपड़े पहन कर आएं। तभी उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा। महानिवार्णी अखाड़े के सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि अखाड़े की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि देवालय एक आत्मरंजन का स्थान है न कि मनोरंजन का।

महंत ने युवतियों और महिलाओं के साथ उनके परिजनों से भी अपील की है कि वे शरीर को कम से कम 80 प्रतिशत तक ढककर ही मंदिरों में आएं। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के मंदिरों में तो यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। अब यह व्यवस्था यहां भी लागू की जा रही है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। यूपी के भी कई मंदिरों ने इस तरह के नियम लागू किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस