हालात

कोरोना के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध जारी, शिड्यूल्ड उड़ानों को अनुमति

भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारत से आने-जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। प्रतिबंध पहले अगस्त के अंत तक बढ़ाया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भारत से आने-जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। प्रतिबंध पहले अगस्त के अंत तक बढ़ाया गया था।

रविवार को एक परिपत्र में, नागरिक उड्डयन नियामक ने कहा, "सक्षम प्राधिकारी ने अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के संबंध में ऊपर उल्लिखित विषय पर जारी परिपत्र की वैधता को 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दिया है।"

इसमें कहा गया है कि यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। हालांकि, मामला-दर-मामला आधार पर नियामक द्वारा चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय शिड्यूल्ड उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च में भारत में शिड्यूल्ड अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था। जबकि घरेलू उड़ानें मई 2020 में फिर से शुरू हुईं और धीरे-धीरे बढ़ाई गईं। वहीं प्रतिबंध के लगातार विस्तार के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा निलंबित रही।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Aug 2021, 4:38 PM IST

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया