हालात

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने ठप की मालगाड़ी सेवा, कई राज्यों में सामानों की सप्लाई प्रभावित

किसानों के आंदोलन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने मालगाड़ी सेवा को ठप कर दिया है। हालांकि आंदोलनत किसानों ने मालगाड़ियों के परिचालन को छूट दे रखी है। मालगाड़ी सेवा रुकने से कई राज्यों में कोयला, सीमेंट, उर्वरक और कंटेनरों की सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के कई हिस्सों में किसानों के अनिश्चितकालीन 'रेल रोको' आंदोलन ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मालगाड़ियों की आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे माल ढुलाई पूरी तरह ठप है। उत्तर रेलवे के अनुसार, किसान आंदोलन के कारण मालगाड़ी सेवा ठप होने से अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

पंजाब के किसान मोदी सरकार द्वारा संसद से पारित कराए गए तान विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसान संघ नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
इन किसानों के आंदोलन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है। हालांकि रेलवे ने ये फैसला अपनी तरफ से लिया है, क्योंकि आंदोलनत किसानों ने मालगाड़ियों के परिचालन को छूट दे रखी है।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा, मालगाड़ी सेवा रुकने के साथ ग्राहक को आश्वस्त करना मुश्किल है कि उनका माल समय पर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के मद्देनजर मालगाड़ी सेवा रुकने से कोयला, सीमेंट, उर्वरक और कंटेनरों का परिवहन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे औसतन प्रतिदिन पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करते हुए लगभग 50 से 70 मालगाड़ियों को चलाता है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान