हालात

दिल्ली में बड़ा हादसा! भलस्वा डंपिंग साइट का एक बड़ा हिस्सा टूटा, मलबे की चपेट में आए कई घर

सोमवार सुबह भलस्वा डंपिंग साइट का कूड़े के ढेर से बना एक पहाड़नुमा बड़ा हिस्सा आसपास की झुग्गियों पर जा गिरा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली में भलस्वा डंपिंग साइट का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इसके चपेट में आने से कई घर मलबे में दब गए हैं। सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह भलस्वा डंपिंग साइट का कूड़े के ढेर से बना एक पहाड़नुमा बड़ा हिस्सा आसपास की झुग्गियों पर जा गिरा। इस डंपिंग साइट के पास में झुग्गीनुमा घर बने हुए हैं। बताया गया कि यहां काफी लोग इन घरों में रहते हैं।

अचानक से मलबा गिरने से लोगों के घरों के दरवाजे तक बंद हो गए। बारिश के दौरान पूरी डंपिंग साइट दलदल हो गई है। साथ ही और भी ज्यादा इस डंपिंग साइट का हिस्सा गिरने का डर बना हुआ है।

गौरतलब है कि डपिंग साइट को लेकर हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने कहा था कि ठोस अपशिष्ट अब भी एक गंभीर समस्या है और अब वक्त आ गया है कि ऐसे स्थलों को साफ किया जाए और एकत्र ठोस कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक ढंग से किया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार