हालात

जम्मू-कश्मीर में दो और भूकंप के झटके से कांपी धरती, चार दिनों के भीतर 11 बार महसूस किए गए झटके

शुक्रवार को आए दो झटके के साथ, पिछले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में भूकंप के 11 झटके दर्ज किए गए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को भूंकप के दो और झटकों से एक बार फिर धरती हिली। पिछले चार दिनों के भीतर केंद्र शासित प्रदेश में 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) द्वारा सामने आए आंकड़ों में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में दो भूकंप आए।

पहला भूकंप तड़के सुबह 3.28 बजे 33.17 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.57 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ आया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र डोडा शहर से 3.5 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

एनसीएस के आंकड़ों में कहा गया है कि दूसरा भूकंप सुबह 4.07 बजे आया, जिसका अक्षांश 33.23 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.56 डिग्री पूर्व था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 थी।
भूकंप का केंद्र डोडा से 10 किलोमीटर उत्तर में और गहराई धरती के अंदर 10 किलोमीटर थी।
बता दें कि शुक्रवार को आए दो झटके के साथ, पिछले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में भूकंप के 11 झटके दर्ज किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था