हालात

भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा का सोनीपत था केंद्र

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटेक महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था। भूकंप से कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटेक महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर सड़कों पर आ गए।

दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले भी कई बार दिल्ली-एनसीआर में भूकंप झटके महसूस किए जा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'