हालात

कर्नाटक के इस गांव में बार-बार आ रहे भूकंप के झटके, घर छोड़ भाग रहे लोग!

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक के गडिकेश्वर गांव के लोगों ने बार-बार भूकंप से घबरा कर क्षेत्र छोड़ना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को भी तीन बार हल्का भूकंप महसूस हुआ और वे दोबारा कोई चांस नहीं लेना चाहते।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक के गडिकेश्वर गांव के लोगों ने बार-बार भूकंप से घबरा कर क्षेत्र छोड़ना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को भी तीन बार हल्का भूकंप महसूस हुआ और वे दोबारा कोई चांस नहीं लेना चाहते। मंगलवार की रात गांव का दौरा करने वाले विपक्षी नेता सिद्धारमैया ने मौके से राजस्व मंत्री आर. अशोक को फोन किया और जिला आयुक्त को शेड बनाने और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश देने को कहा है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई है। बोम्मई ने अधिकारियों को राहत केंद्र स्थापित करने और भूकंप से घरों को हुए नुकसान की भरपाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने अधिकारियों को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी और विजयपुरा जिलों में बार-बार भूकंप आने पर एक रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया है। गांव के लिए ये समस्या नहीं नई है। यहां के लोग पांच साल से इसका सामना कर रहे हैं। वहीं अब तक 50 फीसदी से ज्यादा लोग गांव छोड़ चुके हैं। जिन लोगों ने रुकने की हिम्मत की, वे अपने बच्चों के साथ खुले मैदान में सोने को मजबूर हो गये हैं।

डिप्टी कमिश्नर, वसीरेड्डी विजया ज्योत्सना ने बताया कि भू-वैज्ञानिकों और एसएनडीएमसी की टीम, (जिन्होंने इस जगह का दौरा किया था) ने माना है कि बारिश और सर्दियों के मौसम में हल्के झटके और आवाजें आना आम बात है, क्योंकि यह पृथ्वी की परतों की गति के कारण होता है।

भू-वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को बताया है कि इन झटकों से उनकी जान को कोई खतरा नहीं होगा। ग्रामीणों के साथ कुछ समय बिताने और उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए विशेषज्ञों को फिर से बुलाया गया है। ज्योत्सना ने कहा, "मैं भी गांव वालों में विश्वास जगाने के लिए गांव में रहूंगी।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो