हालात

"पेड न्यूज" रोकने के लिए सोशल मीडिया इन्फलुएंसर भी निगरानी के दायरे

चुनाव आयोग का कहना है कि अगर कई सोशल मीडिया इन्फलुएंसर के खातों पर उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार का एक जैसा रुझान नजर आता है और इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है, तो आयोग का मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ इसका संज्ञान लेगा।’’

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग पेड न्यूज का प्रसार रोकने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के अकाउंट पर भी नजर रखेगा। इस बारे में विशेष तैयारी की गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला निर्वाचन कार्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चुनावों को प्रभावित करने की हर कोशिश पर नजर रखी जाएगी।

ध्यान रहे कि पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उम्मीदवारों के प्रचार से जुड़ा एक जैसा कंटेंट शहर के कई सोशल मीडिया इन्फलुएंसर केअकाउंट पर नजर आया था जिससे "पेड न्यूज" की आशंका पैदा हुई थी। इस बारे में इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने कहा,‘‘अगर कई सोशल मीडिया इन्फलुएंसर के खातों पर उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार का एक जैसा रुझान नजर आता है और इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है, तो हमारा मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ इसका संज्ञान लेगा।’’

उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया इन्फलुएंसर नियम-कायदों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की भी पहचान की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

मतदाताओं की तादाद के लिहाज से मध्य प्रदेश में सबसे बड़े इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 25.13 लाख लोगों को मताधिकार हासिल है। इस सीट पर 13 मई को मतदान होना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए