हालात

यूपी के कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ED की रेड

कानपुर से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। एक महिला ने विधायक के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर सुबह-सुबह ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने विधायक के आवास पर छापा मारा है। विधायक के घर का सीसीटीवी कनेक्शन काट दिया गया है। इस दौरान ईडी की एक टीम ने इरफान सोलंकी के भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी कर रही है। अरशद सोलंकी से उनके आवास पर पूछताछ की जा रही है।

कानपुर से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। एक महिला ने विधायक के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया था। उन पर कई और मामले भी दर्ज हैं। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान इरफान सोलंकी ने वोट डालने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मध्यप्रदेश सरकार...', लगातार हो रही मौतों को लेकर मोहन यादव पर भड़के खड़गे

  • ,
  • मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय अरेस्ट, शालबनी मामले में हुई गिरफ्तारी

  • ,
  • मध्यप्रदेश में अब नहीं है लोगों की जान की कीमत, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मोहन यादव सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

  • ,
  • जसप्रीत बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान