हालात

बिहार-मध्य प्रदेश में पत्रकारों की हत्या पर एडिटर्स गिल्ड का कड़ा रुख, कहा, अपराधियों को जल्द मिले सजा

गिल्ड ने कहा कि माफिया के साथ सरकार के आपराधिक संबंधों और गड़बड़ियों को उजागर करने वाले पत्रकारों पर हमला किया जाता है। बिहार-मध्य प्रदेश में इन हमलों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्रकारों की हत्या की निंदा की

पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश और बिहार में पत्रकारों की हुई हत्या को लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने चिंता और गुस्से का इजहार किया है। गिल्ड ने प्रेस नोट जारी कर इन दोनों घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की है।

गिल्ड ने ‘पत्रकारों की हत्या’ शीर्षक से जारी प्रेस नोट में आगे लिखा, “बिहार में एक पत्रकार और उनक मित्र और मध्य प्रदेश में एक पत्रकार की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक टीवी चैनल के साथ काम करने वाले रिपोर्टर संदीप शर्मा को ट्रक ने कुचल दिया। शर्मा ने रेत माफिया और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच के गठजोड़ का पर्दाफाश किया था और उनकी मौत उन लोगों से जुड़ी हुई बताई जा रही है जिनके खिलाफ उन्होंने रिपोर्टिंग की।”

बिहार के पत्रकार की हुई हत्या पर गिल्ड ने लिखा, “दैनिक भास्कर के लिए काम करने वाले पत्रकार नवीन निश्चल और उनके दोस्त विजय सिंह के मोटर साईकिल को उस आदमी ने कथित तौर पर धक्का मारा जिसके खिलाफ उन्होंने लिखा था।

गिल्ड ने आगे कहा, “जो पत्रकार माफिया के साथ सरकार के आपराधिक संबंधों और गड़बड़ियों का उजागर करते हैं, उन पर हमला किया जाता है। गिल्ड यह मांग करता है कि बिहार और मध्य प्रदेश दोनों में गंभीर आपराधिक हमलों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।”

गिल्ड ने पिछले दिनों एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की एक फोटोग्राफर को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा पीटे जाने की घटना पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह घटनाएं साबित करती हैं कि पत्रकारों पर हमले बहुत बढ़े हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?