हालात

30 मिनट में खत्म हो गया था ED का छापा, दिन भर खबर चलाने के लिए अफसरों को रुकने के लिए किया गया मजबूरः तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी टीम को घर से कुछ भी नहीं मिला। बीजेपी के लोग फर्जी हैं और हम असली समाजवादी नेता हैं। हम उनके झूठ से नहीं डरेंगे। पूर्णिया रैली के बाद बीजेपी नेता असहज हैं। वह इससे ध्यान हटाना चाहते हैं लेकिन वह अपने प्रयासों में विफल रहेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में उनके घर पर ईडी का छापा केवल 30 मिनट तक चला और टीम को कुछ नहीं मिला। तेजस्वी यादव ने पटना लौटने के बाद कहा कि हमने ईडी अधिकारियों की मेहमाननवाजी करने में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी है। हमने उन्हें चाय, नाश्ता और दोपहर का भोजन कराया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी के अधिकारी जब मेरे घर पर छापेमारी के लिए आए तो उन्होंने आधे घंटे में सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया। जब हमने तलाशी खत्म होने पर उन्हें मेरे घर से जाने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि उनके पास उच्च अधिकारियों का आदेश है कि वह घर में अधिक समय तक रहें ताकि छापेमारी की खबर पूरे दिन चले।

तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि बड़ी मात्रा में नकदी और सोना जब्त करने का दावा करने वाली ईडी टीम को घर से कुछ भी नहीं मिला। बीजेपी के सभी लोग फर्जी हैं और हम असली समाजवादी नेता हैं। हम उनके झूठ से नहीं डरेंगे। पूर्णिया में रैली के बाद बीजेपी नेता असहज हो रहे हैं। वह इससे ध्यान हटाना चाहते हैं लेकिन वह अपने प्रयासों में विफल रहेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि 2017 में, वह 8,000 करोड़ रुपये के बारे में बात कर रहे थे। अब वह 600 करोड़ रुपये के बारे में बात कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पहले 8,000 करोड़ रुपये का विवरण दें, 8,000 करोड़ रुपये कहां गए। उनके पास कोई प्रमाण नहीं है। उनके पास केवल काल्पनिक कहानियां हैं। बीजेपी नेताओं को तब से बेचैनी हो रही है जब से हमने उन्हें बिहार में सत्ता से बेदखल किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी