
ईद-उल-फितर 2026 का त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
Published: undefined
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद के मौके पर हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। नमाज़ खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। मस्जिद के बाहर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। पूरा इलाका त्योहार की रौनक से जगमगाता नजर आया।
Published: undefined
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। खास तौर पर जामिया हमदर्द गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए और लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ईद का यह पावन अवसर देशभर में भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम का संदेश देता नजर आया, जहां धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर लोग खुशियां साझा करते दिखाई दिए। लोग विकास नगर स्थित कादरी जिलानी मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा करते दिए और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
Published: undefined
ईद-उल-फितर के अवसर पर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मस्जिद परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश की तरक्की व शांति की दुआ की।
Published: undefined
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और पूरे शहर में त्योहार का उत्साह साफ दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईद-उल-फितर के अवसर पर बड़ी ईदगाह के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। नमाज़ के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
Published: undefined
राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। लोगों ने दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही।
Published: undefined
मुंबई में भी ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। यहां YMCA मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और पूरे शहर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
Published: undefined
ईद-उल-फितर के मौके पर YMC ग्राउंड में नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "सबसे पहले, मेरी तरफ से, मैं ईद-उल-फितर के इस मुबारक मौके पर सभी भारतीयों, सभी देशवासियों और दुनिया भर के लोगों को दिल से मुबारकबाद और बधाई देता हूँ। हमने रोज़े रखे, नमाज़ अदा की और अपनी इबादत पूरी की। मैं अल्लाह से दुआ करता हूँ कि वह हमारे रोज़े, हमारी नमाज़, हमारी इबादत और हमारे कलाम को कुबूल करे और हमें बेहतरीन इनाम से नवाज़े।
आज ईद का खुशी भरा मौका है। मैं अल्लाह से दुआ करता हूँ कि वह हमारे पूरे देश को अमन, भाईचारा, प्यार और सद्भाव से नवाज़े। पूरी दुनिया में प्यार और रहमदिली का माहौल बना रहे। हम सब इसी तरह एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी ईद मनाते रहें और हर त्योहार को एकता और सद्भाव के साथ मिलकर मनाते रहें।"
Published: undefined
तमिलनाडु के ईद-उल-फितर के मौके पर तिरुचिरापल्ली में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ अदा करने के लिए एक साथ जमा हुए।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined