
देशभर में आज पवित्र ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाहों, मस्जिदों और खुले मैदानों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस, अर्धसैनिक बल, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
Published: undefined
दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पुरानी दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर विशेष नमाज़ अदा की गई।
वहीं बलिया में बहेड़ी ईदगाह पर सैकड़ों लोग बकरीद की नमाज के लिए जमा हुए। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। मुरादाबाद में ईदगाह पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। उधर, ईद के मौके पर संभल जिले के चंदौसी में छोटी ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की
Published: undefined
नोएडा के सेक्टर-8 मस्जिद पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। महाराजगंज में ईदगाहों और प्रमुख रास्तों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई। श्रद्धालु शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे हैं। हरदोई के बिलग्राम चुंगी ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
Published: undefined
संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्क निगरानी रखी।
Published: undefined
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यहां भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर, भोपाल की ईदगाह में श्रद्धालुओं की एक विशाल भीड़ सुबह की नमाज़ अदा करती है।
Published: undefined
मुंबई में बकरीद की सुबह बड़ी संख्या में नमाजी घरों से निकलें। अग्रिपाड़ा स्थित वाईएमसीए ग्राउंड में हजारों लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। माहिम दरगाह पर भी पहली बकरीद की नमाज में भारी भीड़ रही। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।
Published: undefined
देश के कोने-कोने में इस पवित्र त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि सभी नागरिक अफवाहों से बचें और त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined