हालात

देशभर में ईद का जश्न, भोपाल में नमाजियों ने वक्फ बिल के विरोध में बांह पर बांधी काली पट्टी, संभल में सुरक्षाबल तैनात

दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अता की और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं भोपाल की ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ से लेकर श्रीनगर तक मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुटी है। दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज अता की और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं, ईद को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजान किए गए हैं। यूपी के लखनऊ से संभल तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। साथ ही साथ हर जगह शांति और सौहार्द का माहौल है।

Published: undefined

ईद के अवसर पर भोपाल की ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई थी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे आज वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करें।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल के कोलकाता की नखोदा मस्जिद के पास नमाज अटा करने के लिए ज़कारिया स्ट्रीट पर लोगों की भीड़ जुटी और एक दूसरे पर ईद की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा, ‘ईद का मतलब है मिलजुलकर त्योहार मनाना। मैं सभी को ईद की बधाई देता हूं, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान क्योंकि नवरात्रि भी चल रही है.

Published: undefined

मुंबई में भी लोगों ने जुमा मस्जिद माहिम दरगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की

Published: undefined

वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में ईद-उल-फितर के मौके पर शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...