
कर्नाटक के तुमकुर ज़िले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पावागड़ा के पास एक बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हुई और छात्रों सहित 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 20 घायलों में से आठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए