हालात

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी से 8 और लाशें बरामद, 11 हुई मृतकों की संख्या, 11 अगस्त को डूबी थी नाव

यमुना नदी से अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है। तलाशी अभियान जारी है। फतेहपुर से मरका गांव जा रही एक नाव 11 अगस्त को यमुना नदी में पलट गई थी। नाव पलटने के बाद से कई लोग लापता था, जिनकी तलाश की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बांदा में नदी में नाव पलटने की घटना में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 8 और शवों को बरामद किया है। अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है। तलाशी अभियान जारी है। फतेहपुर से मरका गांव जा रही एक नाव 11 अगस्त को यमुना नदी में पलट गई थी। नाव पलटने के बाद से कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने 8 शवों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो शव फतेहपुर के असोथर के पास मिले हैं। बरामद किए गए शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए लापता लोगों के परिजनों को बुलाया दया है। तीन शव घटना वाले दिन ही मिल गए थे।

मरका घाट से फतेहपुर की ओर जा रही नाव गुरुवार दोपहर पलट गई थी। नाव पलटने के बाद से इसमें सवार 17 लोग लापता थे। दो दिनों से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 60 सदस्यीय टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Aug 2022, 11:04 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • बंगाल: सिदुली कोलियरी खदान में तेज धमाके के बाद अचानक घुसा पानी, बाल-बाल बची जान, मची अफरातफरी

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा