हालात

'दिल्ली के किसी भी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज', केजरीवाल का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी है। दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है।

फोटो: @AamAadmiParty
फोटो: @AamAadmiParty 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक और योजना का ऐलान करते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को 'संजीवनी' दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के 60 साल उम्र से अधिक के सभी बुजुर्गों का दिल्ली के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी है। दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों ने ही परिवार को अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर इस काबिल बनाया है कि वह आज वह अपना काम कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अस्पतालों में इलाज के अभाव की वजह से बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग बुजुर्गों का इलाज करवाने में कतराते भी हैं क्योंकि काफी पैसा उसमें खर्च होता है।

अरविंद केजरीवाल ने रामायण के एक प्रसंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जब लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे तब हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे। आज आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आई है। जिसके तहत दिल्ली के सरकारी और गैर सरकारी सभी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया जाएगा। इसमें ना कोई अमीर ना कोई गरीब देखा जाएगा और ना ही कोई लिमिट होगी।

अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में यह घोषणा की है जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बुजुर्ग मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक योजनाओं के पिटारे खोल रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऑटो वालों के लिए बीमा और उनकी बेटी की शादी की योजना निकली थी। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें