
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने आज 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। नई लिस्य में पार्टी ने गोरखपुर सदर (Gorakhpur Sadar Seat) से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ भी सपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। आपको बता दें, दिवंगत उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला को पार्टी ने टिकट दिया है।
गौरतलब है कि उपेंद्र शुक्ला की पत्नी ने पिछले दिनों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की थी। उपेंद्र शुक्ला बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और 2018 में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि 2019 में उनका टिकट काटकर रवि किशन को प्रत्याशी बनाया गया था। कुछ दिनों बाद उपेंद्र शुक्ला का निधन हो गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए