हालात

बिहार विधानसभा चुनाव पर EC ने आज  दोपहर 12.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

निर्वाचन आयोग ने कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, गाइडलाइंस भी जारी की है। इसमें कई चीजों का ध्यान रखा गया है। मतदान केंद्रों की तादाद भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ा दी गई है। कोरोना काल को देखते हुए मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12.30 बिहार चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। खबरों के मुताबिक, चुनाव आयोग बिहार में तीन चरणों में चुनाव करा सकता है। हालांकि पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे। यह चुनाव आयोग के लिए यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे, क्यों यह चुनाव कोरोना काल होने जा रहे हैं। कोरोना काल में विपक्षी पार्टियां चुनाव कराने का विरोध कर चुकी हैं। विपक्ष के विरोध के बीच चुनाव आयोग ने यह साफ किया था कि चुनाव तय समय पर ही होंगे।

कोरोना काल में देश में यह पहला चुनाव होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक, गाइडलाइंस भी जारी की है। मतदान केंद्रों की तादाद भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ा दी गई है। कोरोना काल को देखते हुए मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं, हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की तादाद घटा कर उनकी संख्या सीमित की गई है।

चुनाव आयोग की गाइलाइंस के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान के लिए मास्क लगाकर जाना होगा। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर मास्क, हैंडफ्री सेनेटाइजिंग और शरीर का तापमान मापने के इंतजाम किए जाएंगे। गाइडलाइंस के मुताबिक, मतदान शुरू होने से पहले बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?