हालात

राज्यसभा की 13 सीटों पर 31 मार्च को चुनाव, पंजाब से 5 और केरल से 3 सांसद चुने जाएंगे, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पूरे होने के बाद राज्यसभा की 13 सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस बारे में आज घोषणा की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राज्यसभा की 13 सीटों के लिए 31 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इस बारे में आज घोषणा की। जिन 13 सीटों के लिए सांसद चुने जाने हैं उनमें से 5 पंजाब से, 3 केरल से, दो असम से और एक-एक हिमाचल, त्रिपुरा और नगालैंड से होगा।

जिन सांसदों की जगह पर चुनाव होगा वे सभी 2 से 9 अप्रैल के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इनमें असम से रानी राना और निपुन बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से ए के एंटनी, सोमाप्रसाद के और एम वी शेयम्स कुमार, नगालैंड से के जी केन्ये, त्रिपुरा से झरना दास और पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुलो शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध