हालात

फ्लाइट में फिर शर्मनाक हरकत, महिला ने केबिन क्रू को मारा, उसके ऊपर थूका, फिर कपड़े उतारकर घूमने लगी!

पुलिस के मुताबिक, इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो है। यह महिला केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने पर अड़ गई थी। जब क्रू के मना किया तो वह हिंसक हो गई और मारपीट करने लगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फ्लाइट में आए दिन हंगामे और बवाल की खबरे सामने आ रही हैं। अब ताजा मामला विस्तारा की फ्लाइट में सामने आया है। फ्लाइट में एक महिला ने बदसलूकी की है। महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की। यही नहीं, बताया जा रहा है कि इस महिला ने सरी हदे पार कर दी। उसने केबिन क्रू पर थूका भी और फिर अपने कपड़े फ्लाइट में ही उतर दिए। नग्न अवस्था में ही वह कॉरिडोर में चलने लगी।

Published: undefined

यह मामला इटली की अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में हुआ। आरोपी महिला इटली की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो है। यह महिला केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने पर अड़ गई थी। जब क्रू के मना किया तो वह हिंसक हो गई और मारपीट करने लगी। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे नोटिस जारी किया है।

Published: undefined

विस्तारा ने बयान जारी पूरे मामले की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि घटना 30 जनवरी को फ्लाइट संख्या यूके 256 में हुई। कंपनी के मुताबिक, फ्लाइट ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में महिला यात्री बेकाबू हो गई और हिंसक व्यवहार किया। उसने केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस व्यवहार पर फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया।

Published: undefined

इससे पहले न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में 26 नवंबर को धुत शंकर मिश्रा नाम के व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। घटना के 42 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार किया जा सका था। मुंबई का रहने वाला शंकर घटना के बाद से फरार था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined