भारत में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा होने से बच गया है। एयरइंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो के बाद अब हाल ही में लॉन्च हुई अकासा के एक विमान के पक्षी से टकराने की खबर सामने आई है
नागर विमानन महानिदेशालय ने बताया कि आज दिन में अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा बी-737-8 (मैक्स) विमान वीटी-वाईएएफ ऑपरेटिंग फ्लाइट क्यूपी-1333 जब 1900 फीट की ऊंचाई पर था तो वहां एक पक्षी के टकराने का पता चला।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए