हालात

दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन की आपात लैंडिंग, लंदन जा रही फ्लाइट में आग लगने की थी आशंका

ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-142 ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, फ्लाइट लंदन के हीथ्रो जा रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन की आपात लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान लंदन जा रहा था। विमान में आग लगने की आशंका के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-142 ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, फ्लाइट लंदन के हीथ्रो जा रही थी।

शुक्रवार सुबह करीब 9.53 बजे विमान में आग लगने के संकेत मिले। इसके बाद आपातकाल लैंडिंग का फैसला लिया गया। इस संबंध में तुरंत सभी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 10.26 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इस मामले में अब तक एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान नहीं जारी नहीं किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत