हालात

कर्मचारियों की गई नौकरी, EPF अकाउंट बंद, राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- रोजगार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आपकी नौकरी गयी और EPF अकाउंट बंद करना पड़ा। केंद्र सरकार के रोज़गार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि!

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कोरोना महामारी की वजह से मोदी सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में कई लोगों की नौकरी चली गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आपकी नौकरी गयी और EPF अकाउंट बंद करना पड़ा। केंद्र सरकार के रोज़गार मिटाओ अभियान की एक और उपलब्धि!

राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ 'नवजीवन' की खबर को शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान लाखों कर्मचारी बेरोजगार हो गए। पिछले 9 महीने में 71 लाख ईपीएफ खाते बंद हुए हैं। गौरतलब है कि ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2020-21 के आरंभिक नौ महीने यानी अप्रैल से दिसंबर के दौरान 71,01,929 भविष्य निधि के खाते बंद किए गए जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान बंद किए गए खातों की संख्या 66,66,563 से 6.5 फीसदी अधिक है। यह जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में दी है।

लोकसभा सदस्य अब्दुल खालेक के सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने सदन को बताया था कि 2020 के अप्रैल से लेकर दिसंबर तक ईपीएफ के 71,01,929 खाते बंद किए गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी में लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों की गई नौकरी! 9 महीने में 71 लाख ईपीएफ खाते बंद

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Mar 2021, 11:48 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप