हालात

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के 3 बजे जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज तड़के 3 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल ‘डीआरजी’, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के 3 बजे जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!