हालात

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LOC के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बताया है कि इस आतंकी मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और सेना द्वारा दोबनार मच्छल इलाके में अभियान चलाया गया और फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता इनपुट मिला था।

इसके बाद सुरक्षाबलों इलाके की घेराबंदी की, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा