हालात

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में ढेर हुए लश्‍कर के 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में गुरुवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्‍कर के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में गुरुवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्‍कर के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। बता दें कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्‍त टीम ने श्रीनगर के दानमार इलाके की आलमदार कॉलोनी में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों की घेराबंदी की। अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी शुरू की, छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

कश्‍मीर पुलिस ने कहा कि आलमदार कॉलोनी में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सेना की संयुक्‍त टीम आतंकियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। विवरण की प्रतीक्षा है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस एनकाउंटर में लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा समेत 3 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा चिनार के एक पेड़ के नीचे लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘काजीगुंड इलाके में दामजेन गांव के बाहरी इलाके में चिनार के पेड़ के नीचे एक आईईडी देखा गया था।’ उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तुरंत ही इलाके की घेराबंदी की और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘आईईडी को निष्क्रिय कर उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा