हालात

कड़ाके की सर्दी और बारिश भी किसानों के हौसले को नहीं डिगा पाई, बॉर्डर पर डटे अन्नदाता, कहा- उम्मीद है कल निकलेगा हल

बारिश और ठंड के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने धरना जारी रखा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम अपने परिवार से दूर ऐसे कठोर मौसम में सड़कों पर रह रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार कल हमारी मांगों को मान लेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। रविवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। एक तरफ कड़ाके की सर्दी और दूसरी तरफ बारिश ने किसानों की चुनौती सुबह बढ़ा दी। लेकिन कड़ाके की सर्दी और बारिश भी किसानों के हौसले को नहीं डिगा पाए। बारिश के बीच किसान बॉर्डर पर डटे रहे।

बारिश और ठंड के बीच 37वें दिन गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने धरना जारी रखा। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम अपने परिवार से दूर ऐसे कठोर मौसम में सड़कों पर रह रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार कल हमारी मांगों को मान लेगी।"

गौरतलब है कि कल किसानों और सरकार के बीच अगले दौर की वार्ता होगी। पिछली बैठक में भी एमएसपी और तीनों कृषि कानूनों पर बात नहीं बन पाई थी। किसानों ने वार्ता में सरकार से दो टूक कहा कि इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और एमएसपी पर लीगल गारंटी दी जाए। किसानों की इन दो मांगों पर सरकार ने कहा कि किसान बताएं कि अगर इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाता है तो इसका विकल्प किया होगा? सरकार की ओर से कहा गया कि चार जनवरी को अगली बैठक होगी। सरकार की ओर से कहा गया कि किसान 4 जनवरी को कृषि कानूनों को रद्द करने की स्थिति में विकल्प लेकर आएं। ऐसे में अब कल यानी 4 जनवरी को गैठक होगी।

आंदोलन कर रह किसानों ने सख्त तेवर के संकेत दिए हैं। शनिवार को किसान मोर्चा ने एक बार फिर साफ किया कि उन्हें कृषि कानून वापस लिए जाने से कम मंजूर नहीं। किसान मोर्चा ने कहा कि कृषि कानून वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने यह भी कहा कि 4 जनवरी की बातचीत में हल नहीं निकला तो एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर मार्च होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Jan 2021, 9:25 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत