
मध्य प्रदेश के दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। बीच बस्ती में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। जानकारी के मुताबिक, पटाखे बनाते वक्त विस्फोट हुआ है। विस्फोट में 4 लोगों की मौत और 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया, "शहर के बीच में एक अवैध फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिली। घटना में 4 लोग मृत पाए गए हैं और 10 लोगों का इलाज जारी है। जांच के आदेश दिए गए हैं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए