हालात

फेसबुक की विवादित अधिकारी अंखी दास का इस्तीफा, बीजेपी के पक्ष में काम करने के लगे थे आरोप

फेसबुक और बीजेपी के बीच साठगांठ के आरोपों के दौरान चर्चा में आई कंपनी की भारत में पॉलीसी हेड अंखी दास ने इस्तीफा दे दिया है। वह अब सामाजिक सेवा में काम करेंगी। कंपनी के भारत में उपाध्यक्ष और महानिदेशक अजित मोहन ने इस बारे में ऐलान किया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

फेसबुक के जरिए राजनीतिक पक्षपात के आरोपों से घिरी फेसबुक की भारत में टॉप अधिकारी अंखी दास ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर हो गया है। उनके ऊपर हेट स्पीच मामले में कुछ पहले बीजेपी के पक्ष में काम करने के आरोप लगे थे। अमेरिका की वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे देश और दुनिया में फेसबुक की नीतियों पर बवाल खड़ा हो गया था।

अंखी दास से फेसबुक ने दो सप्ताह पहले पूछताछ की थी। वहीं सरकार की तरफ से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अंखी दास पिछले सप्ताह ही संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक की साउथ एंड सेंट्रल एशिया पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अखी दास से करीब दो घंटे तक सवाल जवाब किए गए थे।

अंखी दास पर आरोप था, जो कि अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट से सामने आए थे कि अंखी दास ने एक बीजेपी विधायक की हेट स्पीच वाले पोस्ट पर ऐक्शन लेने से अपनी टीम को रोका था। उन्होंने बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई से बिजनेस को नुकसान होने की बात कही थी।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर तीखा हमला किया था। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि फेसबुक और वॉट्सऐप बीजेपी-आरएसएस के नियंत्रण में है। अंखी दास ने इस दौरान दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

अंखी के इस्तीफे पर फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजित मोहन ने आधिकारिक बयान में कहा कि अंखी दास ने लोगों की सेवा के लिए काम करने की इच्छा जताते हुए फेसबुक में अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। अजित मोहन ने कहा कि अंखी, भारत में हमारे सबसे पुरानी कर्मचारियों में से एक थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन